Close Menu
    What's Hot

    पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला

    November 27, 2026

    घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत

    November 27, 2026

    अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
    • घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
    • अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्‍या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
    • स्टेशनपारा अंडरब्रिज में फुटपाथ और जल निकासी की सुविधा की मांग
    • भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक
    • संस्कार सिटी कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ आयोजन
    • महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खैरागढ़ वनमंडल में तेंदुए का अवैध शिकार, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    खैरागढ़ वनमंडल में तेंदुए का अवैध शिकार, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। खैरागढ़ वनमंडल में अवैध तेंदुआ शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए के सभी गायब अंग और शिकार में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर ली है।

    जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को अपराह्न करीब 3.30 बजे, बीट फॉरेस्ट ऑफिसर दैहान सुनील पटले को एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा तेंदुए की मृतावस्था की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पटले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वन परिक्षेत्र अधिकारी खैरागढ़ को इसकी जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ दीपेश कपिल, संयुक्त वनमंडलाधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी स्थानीय वन अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दैहान परिसर के वन कक्ष 343 पीएफ से लगभग 50 मीटर दूर राजस्व भूमि (खसरा क्रमांक 132) में तेंदुए का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त एम. मर्सीबेला और मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी)/उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व रायपुर सतोविसा समाजदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल और डॉग स्मेल टीम को भी बुलाया गया।

    डॉग स्मेल टीम की मदद से संदिग्ध डोमन लाल वर्मा (45 वर्ष, ग्राम दैहान) को बुलाया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों चन्दूराम वर्मा, हेमचंद वर्मा और दीपक यादव के नाम उजागर किए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने विद्युत करंट का उपयोग कर योजनाबद्ध तरीके से तेंदुए का शिकार किया।

    जांच के दौरान शिकार में प्रयुक्त तार, खूंटियां, कुल्हाड़ी, धारदार हथियार और टूटी हुई एयरगन बरामद की गई। पूछताछ में दो अन्य आरोपी फिरोज निषाद और कचरू यादव के नाम भी सामने आए। तेंदुए के चारों पंजे और दांत भी आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किए गए।

    एनटीसी गाइडलाइन के अनुसार, वनमंडलाधिकारी दीपेश कपिल की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का शव परीक्षण किया और स्थल पर ही दाह संस्कार किया। सभी सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं।

    वन विभाग की सुनियोजित और त्वरित कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला

    November 27, 2026

    घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत

    November 27, 2026

    अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    November 27, 2026

    संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्‍या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

    November 27, 2026

    स्टेशनपारा अंडरब्रिज में फुटपाथ और जल निकासी की सुविधा की मांग

    November 27, 2026

    भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक

    November 27, 2026
    Top Posts

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 202615 Views

    एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर लगी मुहर, नई एचआर पॉलिसी और स्थानांतरण नीति को मंजूरी

    November 26, 202610 Views

    भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक

    November 27, 20262 Views

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 20262 Views

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 20262 Views

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.