राजनांदगांव। नई दिल्ली में हॉकी जगत का प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया अवार्ड्स का आयोजन किया गया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
समारोह में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करोड़ों रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिरोज अंसारी, जो हॉकी इंडिया के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष हैं, ने खेल मंत्री के साथ मंच साझा किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी अजित पाल सिंग की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके हाथों अजीत पाल सिंह मिडफील्डर अवार्ड भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी सुमित कुमार को प्रदान किया गया।
साथ ही अन्य पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल को डिफेंडर ऑफ द ईयर संजय राणा को, अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर साक्षी राणा (महिला), प्रिंस दीप सिंह (पुरुष) प्लेयर ऑफ द ईयर नवनीत कौर (महिला), हार्दिक सिह (पुरुष) को प्रदाय किए गए।
इस भव्य आयोजन ने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान की तथा देश में हॉकी के विकास के प्रति सरकार और हॉकी इंडिया की प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

ताज़ा ख़बर :
- पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
- घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
- अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
- संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
- स्टेशनपारा अंडरब्रिज में फुटपाथ और जल निकासी की सुविधा की मांग
- भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक
- संस्कार सिटी कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ आयोजन
- महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण
