Close Menu
    What's Hot

    पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला

    November 27, 2026

    घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत

    November 27, 2026

    अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
    • घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
    • अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्‍या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
    • स्टेशनपारा अंडरब्रिज में फुटपाथ और जल निकासी की सुविधा की मांग
    • भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक
    • संस्कार सिटी कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ आयोजन
    • महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » 6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
    खेल

    6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। एमेच्योर जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करने, नए क्लब को मान्यता देने और आगामी हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि दिवंगत पूर्व हॉकी खिलाड़ी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव की स्मृति में 6 से 13 दिसंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छोटे मैदान पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया तथा निर्धारित एजेंडे की जानकारी दी। इसके बाद सचिव शिवनारायण धकेता ने पूर्व कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसमें भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और जिला हॉकी संघ के निर्वाचन में हुए खर्च का ब्यौरा रखा गया।

    बैठक में सर्वसम्मति से ज्ञानचंद जैन को एसोसिएट उपाध्यक्ष, योगेश द्विवेदी और आशीष सिन्हा को एसोसिएट सह सचिव तथा किशोर धीवर एवं अनीश रजा को एसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी के क्लब की मान्यता के लिए दिए गए आवेदन पर विचार-विमर्श के बाद उसे जिला हॉकी संघ से संबद्ध क्लब के रूप में मान्यता प्रदान की गई।

    स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता सीनियर के साथ सब-जूनियर वर्ग में भी आयोजित होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नीलमचंद बैद को संयोजक, आशीष सिन्हा को सह-संयोजक और किशोर धीवर को आयोजन सचिव बनाया गया है।

    आयोजन समिति में अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, विकास वैष्णव, दिग्विजय श्रीवास्तव, जावेद खान, योगेश द्विवेदी, सचिन खोबरागड़े, शकील अहमद, अभिनव मिश्रा, खुशाल यादव और अनीश रजा को शामिल किया गया है।

    प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के छोटे मैदान की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। मैदान के स्प्रिंकलर की मरम्मत के लिए खेल विभाग के सहायक संचालक से समन्वय कर पत्राचार भी किया जाएगा।

    बैठक में रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई गई। जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने राज्य शासन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। लीग में राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और ऑफिशियल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

    इस दौरान संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। टीम ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। टीम के मैनेजर और खिलाड़ियों ने उपविजेता ट्रॉफी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी और सचिव शिवनारायण धकेता को भेंट की।

    बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिले में हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के उपाध्यक्ष नीलम जैन, जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष भूषण साव, कुमार स्वामी, महेंद्र सिंह ठाकुर, गणेश प्रसाद शर्मा (गन्नू), मृणाल चौबे, आशा थॉमस, ज्ञानचंद जैन, अरुण श्रीवास्तव, खुशाल यादव, सचिन खोबरागड़े, किशोर धीवर, दीपक यादव, मोहम्मद जावेद, आशीष सिन्हा, योगेश द्विवेदी, दिग्विजय श्रीवास्तव, अभिनव मिश्रा, बबीता लिल्हारे, कृष्णा यादव, तरुण यादव, आदित्य नेताम, मुहूर्त कौशिक, अभिषेक यादव, ओम यादव, आयुष साहू, प्रकाश पटेल, सोमनाथ यादव और कुशल यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला

    November 27, 2026

    घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत

    November 27, 2026

    अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    November 27, 2026

    संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्‍या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

    November 27, 2026

    स्टेशनपारा अंडरब्रिज में फुटपाथ और जल निकासी की सुविधा की मांग

    November 27, 2026

    भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक

    November 27, 2026
    Top Posts

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 202615 Views

    एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर लगी मुहर, नई एचआर पॉलिसी और स्थानांतरण नीति को मंजूरी

    November 26, 202610 Views

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 20262 Views

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 20262 Views

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 20262 Views

    अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    November 27, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.