Close Menu
    What's Hot

    जिला स्तरीय युवा उत्सव में 280 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

    November 28, 2026

    वरिष्ठ साहित्यकार आभा श्रीवास्तव को मिला ‘अटल-मोदी साहित्य सम्मान 2026’

    November 28, 2026

    मटन-मछली कारोबारियों को गोल बाजार में ही अन्य व्यवसाय के लिए करें व्यवस्थित : कुलबीर छाबड़ा

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जिला स्तरीय युवा उत्सव में 280 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
    • वरिष्ठ साहित्यकार आभा श्रीवास्तव को मिला ‘अटल-मोदी साहित्य सम्मान 2026’
    • मटन-मछली कारोबारियों को गोल बाजार में ही अन्य व्यवसाय के लिए करें व्यवस्थित : कुलबीर छाबड़ा
    • तीन जिलों में नवोदय चयन परीक्षा, टीम ने केंद्रों का किया निरीक्षण
    • पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
    • घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
    • अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्‍या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 25, 2026No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़/छुईखदान। जनपद पंचायत छुईखदान में 48 गार्बेज रिक्शा (ट्राई साइकिल) की खरीदी को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। करीब 20 लाख 88 हजार रुपये की इस खरीदी में घटिया वाहनों की आपूर्ति, बिना तकनीकी जांच के सत्यापन और GeM पोर्टल पर अनधिकृत तरीके से प्राप्ति प्रमाणन (CRAC) जनरेट कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल और जनपद पंचायत छुईखदान की प्रभारी सीईओ केश्वरी देवांगन की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

    इस संबंध में 21 नवंबर 2026 को जिला पंचायत सीईओ को विस्तृत शिकायत सौंपकर पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने, संबंधित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा प्रस्तावित भुगतानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
    दो फर्मों से खरीदे गए 48 वाहन, गुणवत्ता पर सवाल

    शिकायत के मुताबिक जनपद पंचायत छुईखदान में 48 गार्बेज रिक्शा की खरीदी 43,500 रुपये प्रति वाहन की दर से की गई। इस तरह कुल खरीदी राशि 20 लाख 88 हजार रुपये होती है। वाहनों की आपूर्ति श्रीराम फर्नीचर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, छुईखदान और स्वाति कॉरपोरेशन, धमतरी नामक दो फर्मों से कराए जाने का उल्लेख शिकायत में है।

    आरोप है कि दोनों फर्मों द्वारा GeM पोर्टल पर निर्धारित तकनीकी मापदंडों के विपरीत घटिया बॉडी, कमजोर चेसिस और निर्धारित क्षमता से कम भार वहन करने वाले वाहन उपलब्ध कराए गए। इसके बावजूद किसी स्वतंत्र तकनीकी अधिकारी से वाहनों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया। शिकायतकर्ता ने बिलों में दर्ज फर्मों के पतों पर भी सवाल उठाते हुए वहां संबंधित प्रतिष्ठानों की मौजूदगी की जांच कराने की मांग की है।

    मामले में सबसे अहम सवाल जनपद पंचायत की प्रभारी सीईओ केश्वरी देवांगन की प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारिता को लेकर उठाया गया है। शिकायत में उल्लेख है कि वे मूलतः अराजपत्रित तृतीय श्रेणी कर्मचारी हैं। इसके बावजूद उन्होंने पत्र क्रमांक 1421, दिनांक 12 मई 2026 जारी कर वाहनों के सत्यापन के लिए दल गठित कर दिया।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि सक्षम प्रभार आदेश और अधिकारों के विधिवत प्रत्यायोजन के बिना सत्यापन दल का गठन करना तथा उसके आधार पर भुगतान की अनुशंसा करना नियमों के विपरीत है। इस संबंध में प्रभार आदेश, नियुक्ति अभिलेख, संबंधित नोटशीट और पत्र क्रमांक 1421 की मूल प्रति की जांच कराने की मांग की गई है।

    इस पूरे घटनाक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिला स्तर के अधिकारियों की जानकारी या संरक्षण के बिना जनपद स्तर पर इतनी बड़ी वित्तीय प्रक्रिया आगे बढ़ना संभव नहीं है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
    बिना मौके पर पहुंचे सत्यापन और हस्ताक्षर कराने का आरोप

    वाहनों के सत्यापन के लिए गठित दल की कार्यप्रणाली पर भी शिकायत में सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि दल में ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और संविदा तकनीकी सहायकों को शामिल किया गया, जिनके पास गार्बेज रिक्शा की तकनीकी गुणवत्ता का परीक्षण करने की आवश्यक योग्यता या अधिकृत अधिकार नहीं थे।

    शिकायत में पंचायत विभाग के आदेश क्रमांक 1221/22/स्था./2019, दिनांक 18 जुलाई 2019 का हवाला देते हुए कहा गया है कि संविदा तकनीकी सहायकों को इस तरह के सत्यापन के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। इसके बावजूद उनसे वाहनों को सही बताकर सत्यापन कराया गया।

    एक संविदा तकनीकी सहायक के हवाले से शिकायत में दावा किया गया है कि उन्हें जनपद पंचायत कार्यालय बुलाकर सत्यापन पत्रक सह प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया गया, जबकि वे मौके पर वाहन निरीक्षण के लिए गए ही नहीं थे। वाहनों की वाहनवार तस्वीरें, माप पुस्तिका और निरीक्षण पंजी उपलब्ध नहीं होने का आरोप भी लगाया गया है।
    OTP के जरिए फर्जी प्राप्ति प्रमाणन का आरोप

    इस मामले में GeM पोर्टल पर OTP के कथित अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के अनुसार जनपद के किसी कर्मचारी ने ग्राम पंचायत सचिवों और सरपंचों से मोबाइल पर OTP प्राप्त कर आपूर्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराया। इसके माध्यम से पोर्टल पर फर्जी प्राप्ति प्रमाणन (CRAC) जनरेट कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की आशंका जताई गई है।

    शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए GeM पोर्टल के IP लॉग, लॉग-इन हिस्ट्री, संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और WhatsApp चैट का विधिसम्मत डिजिटल फॉरेंसिक परीक्षण कराने की मांग की है।

    शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि 48 वाहनों के बाद अब 50 से अधिक अतिरिक्त गार्बेज रिक्शा और ई-रिक्शा का सत्यापन कराकर भुगतान कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों पर दबाव बनाए जाने की बात भी कही गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक यदि इन वाहनों का भुगतान बिना नियमानुसार जांच के किया गया तो शासन को 40 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त आर्थिक क्षति हो सकती है।
    स्वतंत्र जांच और भुगतान रोकने की मांग

    शिकायतकर्ता ने जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि पत्र क्रमांक 1421 सहित सभी मूल अभिलेख, बिल, भुगतान संबंधी फाइल और GeM पोर्टल के डिजिटल रिकॉर्ड तत्काल सुरक्षित किए जाएं। सभी 48 वाहनों का किसी स्वतंत्र तकनीकी संस्था से दोबारा परीक्षण कराया जाए। संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और आपूर्तिकर्ता फर्मों से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की विधिसम्मत जांच हो तथा प्रस्तावित 50 से अधिक वाहनों के भुगतान पर जांच पूरी होने तक रोक लगाई जाए।

    शिकायत में आरोप प्रमाणित होने की स्थिति में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, प्रभारी सीईओ केश्वरी देवांगन और संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्मों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई के साथ शासकीय राशि की वसूली की मांग भी की गई है।

    अब निगाहें जिला पंचायत प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है या मामला विभागीय स्तर पर ही सीमित रह जाता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    युवक से बेरहमी से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, नर्मदा में 3 घंटे ठप रहा चक्काजाम

    October 23, 2026

    छुईखदान जनपद पंचायत में प्रभारी CEO को लेकर बढ़ा प्रशासनिक विवाद, दो-तिहाई सदस्यों ने खोला मोर्चा

    October 23, 2026
    Top Posts

    एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर लगी मुहर, नई एचआर पॉलिसी और स्थानांतरण नीति को मंजूरी

    November 26, 202613 Views

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 202611 Views

    भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं को भेंट की संविधान की पुस्तक

    November 27, 20264 Views

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ आयोजन

    November 27, 20263 Views

    घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत

    November 27, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.