राजनांदगांव। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम भोथीपार खुर्द पुराना में आजाद तिरंगा फ्रेंड्स क्लब द्वारा 23 नवंबर सोमवार को मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने मातर मंडई, देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज की युवा पीढ़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन कर रही है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मड़ई मेला जैसे आयोजन हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। श्री छाबड़ा ने आयोजन के लिए आजाद तिरंगा फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्यों एवं युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में सराहनीय पहल हैं।
समारोह में पूर्व उपसरपंच कुंदन चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनीष साहू, केशव साहू, नारायण साहू, रूपेश साहू, गिरधर, दीपक साहू, डोमन साहू, सरपंच जितेन्द्र साहू, उपसरपंच युवराज साहू, मंगल साहू, जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- जिला स्तरीय युवा उत्सव में 280 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
- वरिष्ठ साहित्यकार आभा श्रीवास्तव को मिला ‘अटल-मोदी साहित्य सम्मान 2026’
- मटन-मछली कारोबारियों को गोल बाजार में ही अन्य व्यवसाय के लिए करें व्यवस्थित : कुलबीर छाबड़ा
- तीन जिलों में नवोदय चयन परीक्षा, टीम ने केंद्रों का किया निरीक्षण
- पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
- घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
- अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
- संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
