राजनांदगांव। जिले में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों की परेशानी पर शिवसेना ने प्रशासन को घेरा है। शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव कमल सोनी ने कहा कि अपराध दर्ज करना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि अन्नदाताओं को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
प्रदेश किसान सेना अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आकाश सोनी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। शिवसेना का कहना है कि 15 जून से किसानों ने बोनी शुरू कर दी थी, लेकिन 9 जून को ही प्रशासन को ज्ञापन देकर यूरिया, डीएपी और पोटाश की कमी और निजी दुकानदारों द्वारा संभावित कालाबाजारी की आशंका जताई गई थी। इसके बावजूद पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराया गया।
पार्टी ने आरोप लगाया कि निजी व्यापारी अब यूरिया को तीन गुना से अधिक दाम पर बेच रहे हैं और प्रशासन खानापूर्ति के लिए केवल कुछ जगहों पर छापेमारी कर रहा है। वर्तमान समय में फसल के लिए खाद की अत्यधिक आवश्यकता है और यदि एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति नहीं हुई तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा।
शिवसेना ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जो गलत है। पार्टी ने मांग की है कि आंदोलनरत किसानों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं और खाद संकट से अन्नदाताओं को तुरंत राहत दी जाए।

ताज़ा ख़बर :
- जिला स्तरीय युवा उत्सव में 280 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
- वरिष्ठ साहित्यकार आभा श्रीवास्तव को मिला ‘अटल-मोदी साहित्य सम्मान 2026’
- मटन-मछली कारोबारियों को गोल बाजार में ही अन्य व्यवसाय के लिए करें व्यवस्थित : कुलबीर छाबड़ा
- तीन जिलों में नवोदय चयन परीक्षा, टीम ने केंद्रों का किया निरीक्षण
- पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
- घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
- अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
- संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
