खैरागढ़। ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान खैरागढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन (एमएच12-डब्ल्यूजेड 0696) से सीटों के नीचे बने गुप्त खांचे से 4,04,50,000 नगद बरामद किया। वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 18 लाख आंका गया है।
पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार दो व्यक्तियों पटेल पारस पिता जयंती भाई पटेल (36) निवासी वडोदरा, गुजरात और पटेल अक्षय पिता शैलेशभाई पटेल (30) निवासी पाटन, गुजरात का व्यवहार संदेहास्पद लगा। मौके पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को गवाह बनाया गया और वीडियोग्राफी के बीच वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नकदी मिली।
नकदी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने ठछैै की धारा 106 के तहत वाहन और नकदी को विधिवत जब्त किया। बरामदगी की प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुएए पूरा मामला आयकर विभाग को सौंपा गया है, ताकि वित्तीय लेन-देन और कर संबंधी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- जिला स्तरीय युवा उत्सव में 280 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
- वरिष्ठ साहित्यकार आभा श्रीवास्तव को मिला ‘अटल-मोदी साहित्य सम्मान 2026’
- मटन-मछली कारोबारियों को गोल बाजार में ही अन्य व्यवसाय के लिए करें व्यवस्थित : कुलबीर छाबड़ा
- तीन जिलों में नवोदय चयन परीक्षा, टीम ने केंद्रों का किया निरीक्षण
- पुन्नी मेला के बाद मोहारा मेला स्थल की सफाई में जुटा निगम अमला
- घुमका थाने का वार्षिक निरीक्षण : एसपी अंकिता शर्मा ने परखी व्यवस्थाएं, अनुशासित स्टाफ को किया पुरस्कृत
- अल्प प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे मधुसूदन यादव, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
- संविधान रक्षा मार्च में शहर कांग्रेस ने बुलंद की आवाज, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
